Ladki Bahin Yojana List 2025: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई Ladki Bahin Yojana अब एक बड़ी राहत का जरिया बन गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है, और अब तक महिलाओं को 10 किस्तों की राशि भेजी जा चुकी है।
वहीं, नई अपडेट के अनुसार 11वीं किस्त की राशि भी कुछ दिनों में महिलाओं के खाते में जमा किए जाएंगे। यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिनका नाम Majhi Ladki Bahin Yojana List में है। राज्य सरकार ने लाडकी बहीण योजना की लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी किया है, ताकि लाभार्थी घर बैठे अपना नाम चेक कर सकें।
यह लिस्ट खास उन महिलाओं के लिए है जिन्होंने समय पर आवेदन किया था और जिनके दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए हैं। अगर आपने भी आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो आज का यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि Ladki Bahin Yojana List Check Online कैसे करें, पात्रता क्या है, किस्त कब मिलेगी और किन जरूरी दस्तावेजों की आपको ज़रूरत पड़ेगी तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Ladki Bahin Yojana List Check Online Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana List Check Online |
योजना का नाम | लाडकी बहीण योजना |
किस्त | 11वीं किस्त |
किस्त की राशी | ₹1500 |
लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की पात्र महिलाएं |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana क्या है?
लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला केंद्रित आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की आर्थिक मदद देना है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 जून 2024 को की थी। योजना का लाभ विशेष रूप से उन महिलाओं को दिया जा रहा है जो या तो विधवा हैं, तलाकशुदा हैं, विवाहित होते हुए भी परित्यक्त हैं, या फिर गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं।
अब तक लाडकी बहीण योजना के तहत 10 किस्तों में राशि ट्रांसफर की जा चुकी है और सरकार ने साफ किया है कि 11वीं किस्त की भी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए नई लिस्ट तैयार की गई है, जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर देखा जा सकता है। यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 11वीं किस्त का 1500 रूपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
Majhi Ladki Bahin Yojana List
Majhi Ladki Bahin Yojana List वह सूची है जिसमें उन सभी महिलाओं के नाम शामिल हैं जिन्हें सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है और जिन्हें इस योजना के तहत राशि दी जा रही है। इस लिस्ट को अब ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है ताकि महिलाएं घर बैठे अपना नाम चेक कर सकें। यह लिस्ट उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि उनका नाम सूची में है या नहीं।
अगर किसी महिला का नाम इस लिस्ट में मौजूद है, तो इसका मतलब है कि उन्हें 11वीं किस्त के ₹1500 भी मिलेंगे। लिस्ट को देखने के लिए लाभार्थियों को पोर्टल पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर डालना, ओटीपी के ज़रिए लॉगिन करना और फिर लिस्ट में अपना नाम चेक करना है।
Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
लाडकी बहीण योजना से उन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल किए जाएंगे जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –
- सबसे पहला तो महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ के लिए महिला तलाकशुदा, परित्यक्ता, विवाहित (जो गरीबी रेखा से नीचे हैं), निराश्रित या अविवाहित गरीब महिला होना आवश्यक है।
- लाडकी बहीण योजना का लाभ के लिए महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए योग्य है।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है, जिसके बिना लाभ नही मिलेगा।
Ladki Bahin Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- स्व-घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आवेदन फार्म
- वोटर आईडी कार्ड
लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त कब आएगी? यहां जानें पूरी जानकारी
Ladki Bahin Yojana List Check Online
अगर आपने लाडकी बहीण योजना के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना से लाभ मिलेगा या नहीं? तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर ऑनलाइन तरीके से लिस्ट चेक कर सकते हैं –
- लिस्ट चेक के लिए सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको अर्जदार लॉगिन का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- अब आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सबसे पहले पोर्टल में लॉगिन करना है।
- पोर्टल में लोगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी का चयन करना है।
- चयन करने के बाद आपके सामने लिस्ट खुलकर आएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकती हैं।
- अगर इस सूची में आपका नाम होता है तो आपको 11वीं किस्त के ₹1500 की राशि जरूर प्राप्त होगी।
निष्कर्ष
अगर आपने लाडकी बहीण योजना के तहत आवेदन किया है और अब तक लाभ नहीं मिला है, तो सबसे पहले Ladki Bahin Yojana List में अपना नाम जरूर चेक करें। लिस्ट में नाम आने पर ही ₹1500 की 11वीं किस्त प्राप्त होगी। सरकार की तरफ से यह एक बेहतरीन पहल है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यदि आपका नाम अभी नहीं आया है, तो समय रहते आवेदन में सुधार कर पुनः जमा करें और योजना का लाभ लें।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।