Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana 2025: राजस्थान सरकार अपने राज्य के श्रमिक वर्ग की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई अहम योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक बेहद उपयोगी योजना है Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana है। इस योजना के तहत उन गरीब श्रमिक परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिनके पास जमीन तो होती है लेकिन मकान बनाने के लिए पैसे नहीं होते है।
अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं लिया है, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है। इस योजना के तहत सरकार सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹1.5 लाख ट्रांसफर करती है जिससे वे अपने लिए एक पक्का मकान बना सकें। इसके अलावा यदि लाभार्थी 5 लाख रुपये तक का भवन निर्माण करता है, तो सरकार लागत का 25% और देती है।
यह योजना खासकर उन्हीं मजदूरों के लिए है जो राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana की पूरी जानकारी बताने वाले हैं जैसे पात्रता, जरूरी दस्तावेज, और आवेदन की प्रक्रिया तो आप लेख में आखिर तक बने रहे।
Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana 2025 |
योजना | निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना |
लाभ | ₹1.5 लाख |
लाभार्थी | राजस्थान के पंजीकृत निर्माण श्रमिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://labour.rajasthan.gov.in/ |
Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana क्या है?
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana एक ऐसी पहल है जो राज्य के गरीब मजदूर वर्ग को छत देने का काम करती है। बहुत सारे ऐसे मजदूर हैं जिनके पास अपनी खुद की जमीन होती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे घर नहीं बना पाते हैं। इस योजना के जरिए राज्य सरकार ऐसे जरूरतमंद लोगों को ₹1.5 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे खुद का पक्का घर बना सकें।
इतना ही नहीं, अगर लाभार्थी मकान निर्माण पर 5 लाख तक खर्च करता है तो उसे कुल लागत पर 25% की अतिरिक्त मदद भी मिलती है। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस तरह योजना मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाती है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें और दस्तावेज हैं, जिनकी जानकारी आगे दी गई है।
पक्का घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, जानें कैसे करें आवेदन
Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana के लिए पात्रता
निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी पात्रताओं को पूर्ण करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –
- सबसे पहला तो आवेदक राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- केवल वही व्यक्ति निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ ले सकते हैं जो राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल में कम से कम 1 वर्ष से पंजीकृत श्रमिक हों।
- इसके अलावा इस योजना का लाभ के लिए आवेदक का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी के पास खुद की भूमि होनी चाहिए, जो कि पति या पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास बैंक खाता होना जरूरी है, और वह आधार से लिंक होना चाहिए।
- एक परिवार केवल एक बार निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ उठा सकता है।
Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana के लिए दस्तावेज
निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो नीचे निम्नलिखित है –
- बीपीएल राशन कार्ड
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- श्रमिक पंजीकरण संख्या
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे स्टेटस कैसे चेक करें? जाने पूरी जानकारी
Nirman Shramik Sulabh Awas Yojana Online Apply कैसे करें?
निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ पाने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को आवेदन पूरा कर सकते हैं –
- आवेदन के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर आपको BOCW Board सेक्शन में जाएं और Scheme ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- अब आपको स्कीम लिस्ट में से निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना 2025 को चुनना है।
- अब एक नया आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे आपको सही-सही भरना है।
- इसके बाद नाम, पते, श्रमिक पंजीकरण नंबर, बैंक डिटेल्स, आधार नंबर और अन्य जानकारी को सावधानी से भरना है।
- फिर आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, भूमि दस्तावेज, बैंक पासबुक आदि को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अब आपको सारी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद फॉर्म को Submit कर देना है।
- आवेदन सबमिट होने के बाद एक रसीद या एप्लीकेशन नंबर मिलेगा जिसे भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए सुरक्षित रखें।
- इस तरीके से आप निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन पूरा कर सकते हैं।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।