Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना से हर महीने ₹2500 की सीधी आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि उन्हें समाज में सम्मान की एक नई पहचान देना भी है।
अब तक सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 8 किस्तों की राशि पात्र महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। वहीं बहुत जल्द 9वीं और 10वीं किस्त की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह राशि केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनके आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।
यदि आपने भी इस योजना में आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपको यह सहायता मिलेगी या नहीं, तो इसका स्टेटस आप खुद ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें, किन्हें लाभ मिलेगा, और अगर आपका स्टेटस रिजेक्ट हो गया है तो आगे क्या करना चाहिए तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana Status Check Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Status Check |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
सालाना सहायता राशि | ₹30,000 |
उम्र | 18 से 50 वर्ष |
स्टेटस चेक करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो खुद की आजीविका चलाने में असमर्थ हैं, जैसे कि राज्य की गरीब विवाहित महिलाएं।
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि सीधे महिला के बैंक खाते में DBT माध्यम से भेजी जाती है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक मजबूत कदम है। मंईयां सम्मान योजना के तहत अब 8 किस्त की राशि महिलाओं की खाते में जमा हो चुकी है और अब 9वी और 10वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ दी जाएगी।
अप्रैल-मई की राशि का इंतजार खत्म, इस दिन से खातों में आएंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana का उद्देश्य
मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य केवल पैसे देना नहीं है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज में सम्मान से जीने लायक बनाना है। सरकार चाहती है कि राज्य की महिलाएं अपने छोटे-मोटे खर्च खुद उठा सकें और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार को बेहतर बना सकती हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती हैं।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 2500 रूपये
मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड की स्थायी निवासी हों, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये सालाना से कम हो और जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो। महिला के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए और उसमें DBT सुविधा एक्टिव होनी जरूरी है। अगर महिला विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता है, तो वह इस योजना की प्राथमिक लाभार्थी मानी जाएगी और सीधे लाभ प्राप्त करेगी।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना से राज्य के उन महिलाओं को लाभ प्राप्त होते हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है। अगर आप भी नीचे बताएं शर्तों को पूरा कर रही है तो ही आपके खाते में ₹2500 की राशि हर महीने जमा होगी। मंईयां सम्मान योजना की पात्रता है नीचे निम्नलिखित है –
- सबसे पहले तो महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य कोई 4 पहिया वाला वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला स्वयं किसी रोजगार के साथ जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए यानी डीबीटी चालू होना जरूरी है।
- साथ ही लाभार्थी महिला का राशन कार्ड में केवाईसी पूर्ण होना जरूरी है।
इस दिन मिलेंगे 9वीं ओर 10वीं किस्त के ₹5000, स्वीकृत हुआ 1.33 खरब 63 करोड़ रूपये
Maiya Samman Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- वोटर आईडी कार्ड
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें –
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पहुंचते ही आपको “Login” का विकल्प दिखेगा, वहां क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद “स्टेटस चेक” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर या लाभार्थी क्रमांक दर्ज करना होगा।
- जानकारी भरने के बाद ओटीपी आएगा, जिसे सत्यापित करें।
- अब आपके सामने आपके आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी दिखाई देगी कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या अस्वीकृत। अगर Approved लिखा हो तो अगली किस्त आपको जरूर मिलेगी।
अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर स्टेटस में “Rejected” लिखा हो तो क्या करें?
यदि स्टेटस में “Rejected” लिखा आता है, तो सबसे पहले रिजेक्शन का कारण देखें, जो पोर्टल पर स्पष्ट तौर पर बताया गया होता है।अक्सर रिजेक्शन का कारण गलत दस्तावेज़, आय या उम्र से जुड़ी पात्रता पूरी न होना, या DBT सुविधा एक्टिव न होना होता है।
ऐसे में आपको अपने संबंधित दस्तावेज़ों को सही करवाना होगा और अपने पुराने आवेदन में सुधार करवाना होगा। इसके लिए आप अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या पंचायत सचिवालय में जाकर फॉर्म करेक्शन करा सकते हैं और पुनः सत्यापन करवा सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Helpline Number
अगर आपको आवेदन की प्रक्रिया, स्टेटस चेक करने में कोई दिक्कत हो रही है या आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आपकी किस्त क्यों नहीं आई है, तो आप झारखंड सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकते हैं। यह टोल-फ्री नंबर है और यहां से आपको आवेदन से जुड़ी हर जानकारी सही तरीके से मिल जाएगी। कॉल करने का समय आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होता है।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।