Maiya Samman Yojana 9th Kist List: 9वीं किस्त के 2500 रूपये सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, यहां से चेक करे लिस्ट

Maiya Samman Yojana 9th Kist List: झारखंड सरकार की लोकप्रिय योजना मंईया सम्मान योजना एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि अब 9वीं किस्त की सूची जारी कर दी गई है। राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं और अब एक बार फिर उन्हें ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलने वाली है। इस किस्त का महिलाओं को लंबे समय से इंतजार था और अब सरकार ने यह इंतजार खत्म करते हुए सूची को सार्वजनिक कर दिया है।

जिन महिलाओं का नाम मंईया सम्मान योजना इस नई लिस्ट में आया है, उनके खातों में जल्द ही ₹2500 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana 9th Kist List से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे जैसे किस दिन किस्त मिलेगी, किन जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ, पात्रता क्या है और किस तरह से लिस्ट व पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Maiya Samman Yojana 9th Kist List Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 9th Kist List
योजना का नामMaiya Samman Yojana
लाभ की राशि₹2500 प्रति महिला
किस्त संख्या9वीं किस्त
कुल लाभार्थीलगभग 54 लाख महिलाएं
स्टेटस चेकऑनलाइन / ऑफलाइन
लिस्ट चेक ऑनलाइन / ऑफलाइन
पेमेंट की तिथि31 मई 2025 (अनुमानित)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक बेहद अहम योजना है जो राज्य की जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पहले इस योजना में ₹1000 की सहायता दी जाती थी, लेकिन बाद में सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया, जिससे महिलाएं अपने दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई, और घरेलू जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें।

यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है जो गरीब परिवार से आती हैं और जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी या स्थायी आमदनी का स्रोत नहीं है। महिलाओं को योजना का लाभ तभी मिलता है जब वे सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं और उनका फॉर्म सही तरीके से भरा गया हो। मंईया सम्मान योजना के अब तक 8 किस्त की राशि वितरित की जा चुकी है और अब 9वीं किस्त की बारी है।

मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की किस्त आपको मिलेगी या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 9th Kist List

अब सरकार ने Maiya Samman Yojana 9th Kist List को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस लिस्ट में झारखंड की करीब 54 लाख महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिन्हें 9वीं किस्त की राशि यानी ₹2500 उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह सूची पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है ताकि महिलाएं आसानी से अपने नाम चेक कर सकें।

जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में है, उन्हें मई महीने के अंत तक पैसे मिल जाएंगे। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो हो सकता है आपके आवेदन में कोई त्रुटि हो या सत्यापन पूरा न हुआ हो। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना नाम लिस्ट में चेक करें क्योंकि लिस्ट में नाम होगा तो आपको बिना किसी रूकावट और बिना कोई परेशानी के किस्त की राशि समय पर प्राप्त हो जाएगी।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Date

मिली जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana की 9वीं किस्त की राशि 31 मई तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। हालांकि पेमेंट की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी, इसलिए कुछ महिलाओं को यह राशि 28 मई से मिलनी शुरू हो जाएगी जबकि बाकी महिलाओं को 31 मई तक पैसे मिल जाएंगे। अगर आपके खाते में पहले भी किस्त आ चुकी है और इस बार भी आपका नाम सूची में है, तो निश्चित रूप से आपके खाते में ₹2500 की राशि स्वत: ट्रांसफर हो जाएगी।

दो चरणों में महिलाओ को मिलेगा पैसा

इस बार Maiya Samman Yojana 9th किस्त की राशि को दो चरणों में जारी किया जाएगा। पहले चरण में धनबाद, रांची, बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, गोड्डा, गिरिडीह, साहिबगंज, और सरायकेला-खरसावां जिले की महिलाओं को पैसा मिलेगा। दूसरे चरण में लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, पाकुड़, चतरा, दुमका, कोडरमा, जामताड़ा, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिलाओं को राशि ट्रांसफर की जाएगी। सभी जिलों की लिस्ट संबंधित ब्लॉक ऑफिस और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, यहाँ से चेक करें नाम

Maiya Samman Yojana 9th Kist के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के 9वी किस्त की राशि राज्य की उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –

  • महिला लाभार्थी झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • मंईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका हो।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है, अन्यथा भुगतान नहीं हो पाएगा।
  • यदि महिला के परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में कार्यरत है या आयकर भरता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनके पास कार या अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 9th Kist List चेक कैसे करें?

यदि आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम Maiya Samman Yojana 9th Kist List में है या नहीं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जांच कर सकती हैं। ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां लॉगिन पेज पर जाकर अपने आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद ‘Installment List’ या ‘लाभार्थी सूची’ सेक्शन में जाकर 9वीं किस्त की लिस्ट को डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम, आवेदन नंबर और बैंक डिटेल्स चेक करें।

अगर लिस्ट में नाम है, तो समझिए आपको ₹2500 की किस्त जल्दी मिलने वाली है। वही अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो अपने पंचायत कार्यालय या ब्लॉक ऑफिस में जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। इसके अलावा आप बैंक पासबुक अपडेट करवा कर भी पता लगा सकती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon