Maiya Samman Yojana April Kist List District Wise: 52.20 लाख महिलाओं को मिलेगा अप्रैल महीने का 2500 रूपये, यहां देखें जिला वाइज लिस्ट

Maiya Samman Yojana April Kist List District Wise: झारखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है। इस योजना के तहत हर महीने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 की सहायता दी जाती है। इस बार अप्रैल महीने की किस्त का पैसा राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है। पहले कहा गया था कि अप्रैल और मई दोनों महीनों की राशि एक साथ दी जाएगी, लेकिन लेटेस्ट जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ अप्रैल महीने की किस्त भेजी जा रही है।

मंईयां सम्मान योजना से झारखंड की 52.20 लाख महिलाओं को अप्रैल में फायदा मिलने वाला है। जिन महिलाओं का आवेदन सही है और जिनके खाते में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है, उनके खाते में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं और किस जिले में कितनी महिलाओं को फायदा मिला है, तो यह लेख आपके लिए है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड की एक ऐसी पहल है जो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता देती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद उठा सकें। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिनकी आय सीमित है और जिनके पास कमाई का कोई ठोस साधन नहीं है।

राज्य सरकार की यह कोशिश है कि महिलाओं को हर महीने एक निश्चित सहायता मिले ताकि वे घर खर्च चला सकें या कोई छोटा मोटा काम शुरू कर सकें। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं और समय पर उन्हें पैसे भी मिलते आ रहे हैं। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है, जिससे समाज के हर कोने की महिलाओं को लाभ मिल सके।

Maiya Samman Yojana April Kist Date

मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने की किस्त मई के आखिरी सप्ताह तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। पहले कहा गया था कि अप्रैल और मई दोनों महीने की राशि एक साथ ₹5000 दी जाएगी लेकिन अब नई अपडेट में सिर्फ अप्रैल की राशि ₹2500 भेजी जा रही है। इसका मतलब यह है कि मई महीने की किस्त अब जून में भेजी जाएगी। जिन महिलाओं का आवेदन पहले से स्वीकार हो चुका है और जिनका खाता आधार से जुड़ा हुआ है उन्हें यह राशि मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की किस्त आपको मिलेगी या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अप्रैल महीने की किस्त

मंईयां सम्मान योजना के अप्रैल की किस्त उन महिलाओं को दी जा रही है जिन्होंने पहले इस योजना के लिए सही तरीके से आवेदन किया था और जिनका सारा विवरण जैसे कि बैंक खाता, आधार कार्ड और अन्य जानकारी सही और अपडेटेड है। जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हैं या जिनका आवेदन अभी लंबित है, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिलेगी।

इसके अलावा अगर किसी महिला के बैंक खाते में कोई तकनीकी समस्या है जैसे DBT बंद है या खाता इनएक्टिव है तो उन्हें भी इस बार की राशि नहीं दी जाएगी। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आवेदन में दी गई सारी जानकारी सही हो और बैंक खाता सक्रिय हो।

Maiya Samman Yojana April Kist List District Wise

मंईयां सम्मान योजना के अप्रैल महीने की किस्त की राशि राज्य की कितनी महिलाओं को दी जाएगी इसका जिला वाइज लिस्ट जारी हो चुका है जो नीचे टेबल में है –

जिलालाभुक महिलाएं
रांची4,23,241
खूंटी86,742
गुमला1,55,185
सिमडेगा88,872
लोहरदगा90,100
लातेहार1,30,423
जमशेदपुर2,95,167
चाईबासा1,88,259
सरायकेला1,45,459
दुमका1,91,095
जामताड़ा1,50,087
साहेबगंज1,86,250
पाकुड़1,64,489
गोड्डा2,01,614
गढ़वा2,28,165
देवघर2,48,877
हजारीबाग2,82,957
गिरिडीह4,68,359
कोडरमा1,36,855
चतरा1,77,816
पलामू3,54,135
धनबाद3,63,416
बोकारो3,31,134
रामगढ़1,31,406
कुल52,20,103

Maiya Samman Yojana April Kist के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल महीने की किस्त की राशि पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता की पूरी करनी होगी –

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना जरूरी है।
  • महिला के पारिवार का आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला गरीबी रेखा के नीचे होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के बैंक खाते में DBT की सुविधा चालू होनी चाहिए।

केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, यहाँ से चेक करें नाम

Maiya Samman Yojana April Kist Status Check कैसे करे?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में अप्रैल महीने की किस्त आई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से स्टेटस चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक करने के लिए आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां आधार नंबर या आवेदन संख्या डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आप अपनी प्रोफाइल में जाकर देख सकते हैं कि पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

अगर आप ऑफलाइन जानकारी लेना चाहती हैं तो नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपना खाता अपडेट करवा सकती हैं या मिनी स्टेटमेंट निकालकर देख सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके मोबाइल नंबर पर बैंक का SMS अलर्ट चालू है तो भी आपको ट्रांजैक्शन का मैसेज जरूर आएगा। साथ ही अगर आप गूगल पे, फोन पे, पेटीएम या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती हैं तो वहां से भी ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon