झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार अब अगले 24 घंटे के भीतर 5000 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में भेजने जा रही है। यह राशि 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में दी जाएगी, जिसका इंतजार महिलाएं काफी समय से कर रही थीं। अगर आपने समय पर आवेदन किया है, दस्तावेज पूरे हैं और आपका बैंक खाता आधार से लिंक है, तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
विभाग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जिलेवार सूची भी फाइनल कर दी गई है। इस बार करीब 51 लाख महिलाओं को किस्त की राशि मिलने की संभावना है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन्हें पैसा मिलेगा, किसे नहीं मिलेगा और कैसे चेक करें अपना Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status। तो आइए जानते हैं इसके बारे मे।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment News |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
भुगतान राशि | ₹5000 (9वीं और 10वीं किस्त) |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 51 लाख महिलाएं |
भुगतान स्थिति | अगले 24 घंटे में ट्रांसफर की प्रक्रिया |
स्टेटस चेक प्रक्रिया | ऑनलाइन माध्यम से |
अपात्र लाभार्थी | 5.46 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाती थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर ₹2500 प्रतिमाह कर दिया गया है।
इस योजना से महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि उन्हें समाज में एक गरिमामय स्थान भी हासिल होता है। अब तक महिलाओं को इस योजना से 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और जल्द ही 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान होने वाला है। 9वी और 10वीं किस्त के भुगतान को लेकर नहीं अपडेट आई है।
इसे भी पढ़े :- पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे लिस्ट चेक कैसे करे? ऐसे चेक करें अपना नाम
अगले 24 घंटे में खाते में जमा होंगे 5000 रूपये
सरकारी सूत्रों के अनुसार मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि अगले 24 घंटे के भीतर लाभुकों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से जुड़ा है और जिनके दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें यह राशि सीधे उनके खाते में मिलेगी। भुगतान से पहले महिलाओं को SMS के जरिए जानकारी दी जाएगी और अगर SMS न मिले तो मोबाइल बैंकिंग या स्टेटस चेक पोर्टल पर जाकर भुगतान की पुष्टि की जा सकती है।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये
राज्य सरकार ने जिन 51 लाख महिलाओं को मईया सम्मान योजना के लिए पात्र माना है, उन सभी का दस्तावेज सत्यापन, आधार लिंकिंग और बैंक खाता वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। इन महिलाओं की सूची जिला स्तर पर तैयार कर ली गई है और अब इन्हीं के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह राशि दो किस्तों के रूप में 5000 रुपये की दी जाएगी।
5.46 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा
सरकार ने इस बार 5.46 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया है। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके डेटा में गड़बड़ी है। कुछ मामलों में महिलाओं ने गलत जानकारी दी थी, जिस कारण उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। जिनका सत्यापन अधूरा है, उन्हें भी इस बार की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान अगले 24 घंटे में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –
- सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता सक्रिय और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक महिला के पास सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड होना अनिवार्य हैं।
- महिला को अन्य किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ पहले से नहीं मिलना चाहिए।
इसे भी पढ़े :- पीएम आवास योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, गरीबों को मिलेंगे 1.20 लाख रूपये
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
अगर आपके खाते में अभी तक राशि जमा नहीं हुई है तो चिंता न करें। आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “Payment Status” सेक्शन को चुनना है।
- फिर अब आपको अपना आधार नंबर या आवेदन क्रमांक भरना है, फिर “Get OTP” पर क्लिक करना है।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करना है और वेरीफाई करना है।
- इसके बाद बाद स्क्रीन पर आपको पूरी भुगतान स्थिति दिखाई देगी, जिससे आप जान सकेंगे कि आपका भुगतान हुआ है या नहीं।
9वीं 10वीं किस्त के 5000 रूपये इस दिन मिलेंगे
मिली जानकारी के अनुसार मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि 15 मई से 20 मई के बीच लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी है और सिर्फ पात्र महिलाओं को ही यह पैसा मिलेगा। जैसे ही राशि ट्रांसफर होती है, आपके मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। अगर SMS नहीं आता तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status जरूर चेक करें।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।