Ladki Bahin Yojana 11th Kist Date: 11वीं किस्त के 1500 रूपये की राशि इस दिन से मिलेंगे, ऐसे चेक करें स्टेटस

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Date: महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाडकी बहीण योजना महिलाओं के लिए एक बहुत ही फायदेमंद योजना बन चुकी है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने करोड़ों जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक योजना के 10 किस्त की राशि जारी हो चुकी है और महिलाएं लंबे समय से 11वीं किस्त का इंतजार कर रही है।

अब फाइनली 11वीं किस्त को लेकर एक नई अपडेट आई है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Ladki Bahin Yojana 11th Kist Date क्या है, कब से पैसे मिलना शुरू होंगे और आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लाडकी बहीण योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं और जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं है।

अब तक करोड़ों महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं और उनके जीवन में यह योजना राहत लेकर आई है। सरकार की इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। हर महीने मिलने वाली राशि उनके घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई या अन्य जरूरतों में काम आती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि 11वीं किस्त के साथ उन्हें पिछली बची हुई राशि भी दे दी जाएगी।

लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त कब आएगी? यहां जानें पूरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Date

अब बात करते हैं कि लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त कब से आनी शुरू होगी। सरकार ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि Ladki Bahin Yojana 11th Kist की राशि 24 मई से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में लगभग 1 करोड़ महिलाओं को राशि भेजी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 1 करोड़ 41 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

पहला चरण 24 मई से शुरू होगा और दूसरा चरण 27 मई से शुरू होने की उम्मीद है। सरकार की योजना है कि सभी पात्र महिलाओं के खाते में 31 मई तक ₹1500 की राशि ट्रांसफर कर दी जाए। जिन महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार ₹4500 की राशि एक साथ दी जाएगी।

Ladki Bahin Yojana 11th Kist के लिए पात्रता

लाडकी बहीण योजना के 11वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करना होगा –

  • महिला आवेदिका का उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • महिला के घर में कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ के लिए महिला के पास खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाते में DBT चालू होना चाहिए ताकि योजना की राशि समय पर मिल सके।

लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त कब आएगी? यहां जानें पूरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 11th Kist List कैसे चेक करें?

11वीं किस्त की लिस्ट को चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद “Application Made Earlier” वाले विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद आपको “Application Status” विकल्प को चुनना है।
  • यहां अगर आपका आवेदन “Approved” दिख रहा है तो समझ लें कि आप लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं।
  • इसका मतलब है कि आपके खाते में जल्द ही 11वीं किस्त की राशि आ जाएगी।

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले Ladki Bahin Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • होम पेज पर आपको “अर्जदार लॉगिन” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • फिर लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “भुगतान स्थिति” वाले सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको अपना आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी 11वीं किस्त का स्टेटस आपके सामने दिख जाएगा।
  • यहां आप देख सकते हैं कि पैसे आपके खाते में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon