झारखंड की महिलाओं के लिए जून का महीना एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment की राशि अब महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होने जा रही है। बहुत सी महिलाओं को अप्रैल की 9वीं किस्त अब तक नहीं मिली थी और मई-जून की 10वीं और 11वीं किस्त का इंतजार भी बना हुआ था। राज्य सरकार ने अब फैसला लिया है कि तीनों किस्तों की कुल ₹7500 की राशि एकसाथ दी जाएगी। यानी इस बार महिलाओं के बैंक खाते में एकमुश्त राशि जमा होगी।
यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि कई महिलाएं पिछले कुछ महीनों से पेमेंट में देरी का सामना कर रही थीं। इस बार जिन महिलाओं ने अपनी e-KYC, आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग पूरी कर ली है, उन्हें ₹2500 प्रति किस्त के हिसाब से तीनों किस्तों का कुल ₹7500 मिलेगा। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपको यह पैसा मिलेगा या नहीं और कैसे चेक करें कि पैसा आया या नहीं, तो यह पूरा आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां आपको इस पूरी प्रक्रिया की आसान और सही जानकारी मिलने वाली है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त | 9वीं, 10वीं और 11वीं |
कुल भुगतान राशि | ₹7500 (तीनों किस्तें एक साथ) |
भुगतान तारीख | 15 से 30 जून के बीच |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 52 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक बेहद लोकप्रिय योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि भुगतान में कोई बिचौलिया नहीं होता, जिससे पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।
मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवारों को आर्थिक संबल देना है। अब तक 8 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और महिलाओं के आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा।
बड़ी खुशखबरी ! इन महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 10,000 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
अप्रैल महीने की Maiya Samman Yojana 9th Installment यानी 9वीं किस्त का पैसा उन महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें अभी तक अप्रैल की राशि नहीं मिली थी। सरकार ने अब इस लंबित राशि को भी 10वीं और 11वीं किस्त के साथ जोड़कर एक साथ देने का फैसला किया है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि जिन महिलाओं का पिछला पेमेंट रुका हुआ था, वे अब तीनों किस्तों की कुल ₹7500 की राशि पा सकेंगी। इससे पेमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों आएंगी। जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें यह 9वीं किस्त जरूर मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना 9th 10th 11th Installment के तहत सरकार ने यह तय किया है कि अप्रैल, मई और जून तीनों महीनों की राशि अब एक साथ दी जाएगी। कई महिलाओं को पिछले महीनों की राशि नहीं मिल पाई थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किया है कि सभी लंबित भुगतान को क्लियर किया जाए। इसके तहत तीनों किस्तों की राशि कुल ₹7500 एकमुश्त ट्रांसफर की जा रही है। इससे लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Date
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Date तय कर दी गई है। इस किश्त का भुगतान 15 जून से शुरू हो रहा है। सभी पात्र महिलाओं के खातों में 30 जून तक ₹7500 की पूरी राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जो महिलाएं पहले से पात्र सूची में हैं और जिनके दस्तावेज पूरे हैं, उन्हें इस प्रक्रिया के तहत किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सरकार की कोशिश है कि इस बार भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और तेज बनाया जाए ताकि किसी भी लाभार्थी महिला को इंतजार न करना पड़े।
मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की किस्त आपको मिलेगी या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये
इस बार मंईया सम्मान योजना 9th 10th 11th Installment की राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। यानी e-KYC अपडेट करवा ली है, आधार नंबर अपने बैंक खाते से लिंक करवा दिया है और NPCI मैपिंग भी सही तरीके से करा ली है।
जिन महिलाओं के दस्तावेजों में कोई भी गड़बड़ी है, जैसे आधार या राशन कार्ड में नाम की गलती, बैंक खाता लिंक न होना, या फिर NPCI में समस्या, उन्हें इस बार भी पेमेंट नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं लाभार्थी महिलाओं को यह राशि दी जाएगी, जिनका आवेदन पूरी तरह से सही और मान्य है। इसलिए जिन महिलाओं ने अभी तक सुधार नहीं कराया है, उन्हें तुरंत अपने दस्तावेज अपडेट करवा लेने चाहिए।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के 9वीं 10वीं 11वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता को पूर्ण करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के पास वैध राशन कार्ड होना चाहिए, जिसमें उसका नाम दर्ज हो।
- महिला के नाम से सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाते की NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि DBT के तहत राशि ट्रांसफर में कोई दिक्कत न आए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार की गई पात्र सूची में शामिल होना चाहिए।
लाभुकों के खातों में 2500 रुपये आने शुरू, तुरंत चेक करें बैलेंस
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Installment Status Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के 9वीं 10वीं 11वीं किस्त की राशि जैसे हैं खाते में जमा होगी आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने की स्थिति में आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
- पोर्टल के होमपेज पर “पेमेन्ट स्टेटस” या “लाभार्थी स्थिति जांचें” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP को वेरीफाई करें, जिसके बाद आपके सामने आपकी भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
- अगर पोर्टल पर स्टेटस नहीं दिख रहा हो तो आप अपने बैंक की पासबुक अपडेट करवा सकते हैं।
इसके अलावा Net Banking, PhonePe, Google Pay या Paytm के माध्यम से भी बैंक खाते में ₹7500 की एंट्री चेक कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप अपने संबंधित पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, वहां से भी पेमेंट की स्थिति की जानकारी मिल जाती है।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।