Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date: आज के समय में जब सरकारें महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं, ऐसे में Maiya Samman Yojana झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बनकर सामने आई है। यह योजना उन महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बन चुकी है जो आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आती हैं और जिन्हें महीने के खर्च चलाने में काफी परेशानी होती है।
हाल ही में सरकार ने Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि किस तारीख को लाभार्थियों के खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिला है और अब 9वीं और 10वीं किस्त की तैयारी भी कर ली गई है। मंईया सम्मान योजना की खास बात यह है कि सरकार इसके तहत बिना किसी बिचौलिए के सीधे बैंक खाते में राशि भेजती है।
अब जब इस योजना के लिए 1.33 खरब 63 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है, तो यह साफ हो गया है कि लाभार्थियों को जल्द ही दो किस्तों की राशि एक साथ मिलने वाली है। इस आर्टिकल में हम Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे जैसे कि भुगतान की तारीख, पात्रता, पैसे चेक करने की प्रक्रिया और मिलने वाली राशि कितनी होगी। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
लाभ | ₹2500 प्रति माह |
नई किस्त | 9वीं और 10वीं |
स्वीकृत राशि | ₹1.33 खरब 63 करोड़ |
भुगतान की तारीख | 18 मई से मिलना शुरू |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना एक सरकारी प्रयास है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार उन महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देती है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं। यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक महिलाओं को 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और अब महिलाएं लंबे समय से 9वीं और 10वीं का इंतजार कर रही है। बता दे की सरकार ने जनवरी से मार्च तक की किस्त की राशि एक साथ हाल ही में जारी किया था। इसके बाद अब महिलाओं को अप्रैल और मई महीने की किस्त एक साथ दी जाएगी जिसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।
पक्का घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, जानें कैसे करें आवेदन
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date
झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana की 9वीं और 10वीं किस्त के भुगतान की तारीख को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त की राशि 18 मई से मिलना शुरू हो जाएगा और लगभग 24 मई तक सभी महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने विभाग को निर्देश दे दिए हैं कि तय समय-सीमा में भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए।
मंईयां योजना में 1.33 खरब 63 करोड़ स्वीकृत
इस बार सरकार ने Maiya Samman Yojana के तहत 1.33 खरब 63 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। यह रकम केवल 9वीं और 10वीं किस्त के लिए स्वीकृत नहीं की गई है, यह राशि वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत हुई है जिससे यह साफ हो जाता है कि सरकार मंईया सम्मान योजना को पूरी गंभीरता से चला रही है। इतनी बड़ी रकम को स्वीकृति देना यह भी दर्शाता है कि सरकार लाभार्थियों की संख्या को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
सभी जिले को भेजी गई राशि, अब मिलेंगे लाभ
राज्य सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त की तैयारी के लिए सभी जिलों को आवश्यक राशि पहले ही भेज दी है। जिलाधिकारी को इस पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करने और लाभार्थियों के खाते में समय पर ट्रांसफर कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर सभी कर्मचारियों को लाभार्थियों की पहचान, उनके बैंक अकाउंट नंबर और आधार लिंकिंग की पुष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं।
हर जिले को आबादी और लाभार्थियों की संख्या के अनुसार राशि आवंटित की गई है। पिछली किस्तों में जिन जिलों में तकनीकी दिक्कतों की वजह से राशि देर से पहुंची थी, इस बार उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार नहीं चाहती कि किसी को भी मंईया सम्मान योजना के लाभ से वंचित होना पड़े।
अब घर बैठे पूरा करें पीएम आवास योजना का सर्वे, सिर्फ 2 मिनट में
9वी 10वीं किस्त की राशि दो चरणों में जारी होगा
राज्य सरकार की ओर से यह साफ किया गया है कि Maiya Samman Yojana की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण में उन महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी जो योजना के तहत पहले से लाभ उठा रही हैं और जिनकी जानकारी पहले से वेरीफाई की जा चुकी है। दूसरे चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जो हाल ही में इस योजना में जुड़ी हैं।
इस तरह की प्रक्रिया इसलिए अपनाई जा रही है ताकि डेटा एंट्री और खाते की पुष्टि में कोई गलती न रह जाए। सरकार का फोकस यह है कि हर पात्र महिला तक सही समय पर राशि पहुंचे और किसी को कोई परेशानी न हो। सभी तकनीकी व्यवस्थाएं और पोर्टल अपडेट कर दिए गए हैं ताकि पैसा सही खाते में पहुंचे।
एक साथ मिलेंगे 5000 या 12500 रूपये
मंईया सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं को पिछली किस्त का भुगतान नहीं मिला है, उनके लिए सरकार ने राहत भरी घोषणा की है। ऐसे लाभार्थियों को पिछली किस्त के साथ-साथ अगली किस्त की राशि भी एक साथ मिलेगी। इसका मतलब यह है कि कई महिलाओं के खाते में ₹5000 से लेकर ₹12500 तक की राशि एक बार में ट्रांसफर की जा सकती है।
यह कदम सरकार ने उन मामलों को ध्यान में रखते हुए उठाया है जहां तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी की वजह से कुछ महिलाओं को राशि नहीं मिल सकी थी। अब जब उनकी जानकारी अपडेट हो चुकी है, तो उन्हें एक साथ पूरी बकाया राशि देने का फैसला लिया गया है।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त की राशि महिलाओं को इस बार एक साथ मिलने जा रही है लेकिन यह राशि उन महिलाओं को ही दी जाएगी जो इसके निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –
- मंईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त की राशि पाने के लिए महिला आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो राज्य की मूल निवासी है और जिनका नाम लाभार्थी सूची में है।
- आवेदन करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना आवश्यक है, जिसमें DBT एक्टिव हैं।
- महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का होना चाहिए या उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला किसी रोजगार के साथ जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए तभी उसे यह राशि मिलेगी।
- महिला का परिवार आयकर दाता का हिस्सा नहीं होने पर 9वी और 10वीं किस्त की राशि मिलेगी।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे लिस्ट चेक कैसे करे? ऐसे चेक करें अपना नाम
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Status चेक कैसे करें?
9वी और 10वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपना सकते हैं –
- सबसे पहले आपको राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए Maiya Samman Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- आधिकारिक पोर्टल में जाने के बाद आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरीफिकेशन कर लॉगिन करना है।
- आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपको “Payment Status” या “किस्त की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- वहां पर आपको अपना आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिससे आपका स्टेटस निकलकर सामने आएगा।
नोट :- यदि आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक करने में असमर्थ हैं तो आप ऐसी स्थिति में अपने बैंक जाकर खाते को अपडेट कराएं। आप खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती हैं तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको किस्त की राशि मिली है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा। आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।