Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List Out: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, यहाँ से चेक करें नाम

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List Out: झारखंड की महिलाएं जो लंबे समय से मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत किस्त का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए अब राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 9th और 10th Installment Payment List जारी कर दी है। जिन लाभार्थी महिलाओं का नाम इस नई सूची में है, उन्हें कुल ₹5000 की राशि एक साथ उनके खाते में भेजी जाएगी।

इस बार खास बात यह है कि पिछली बकाया राशि वाली महिलाओं को भी एक साथ भुगतान किया जाएगा, जिससे कुछ महिलाओं को ₹12500 तक की राशि प्राप्त हो सकती है। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था तो अब यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। इस लेख में हम पूरी जानकारी देंगे कि लिस्ट कैसे चेक करें, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और पात्रता क्या है, ताकि आप अपने पैसे को लेकर पूरी तरह से अपडेट रह सकें तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List Out Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
किस्त संख्या9वीं और 10वीं
भुगतान राशि₹5000 (दो किस्तें)
भुगतान का माध्यमDBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर)
लिस्ट जांचने का माध्यमपंचायत, प्रखंड या आंगनवाड़ी केंद्र
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि डायरेक्ट उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त रहती है।

इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिला को किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती और पैसे सीधे उनके पास पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और उनका भौतिक सत्यापन होना जरूरी है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं और उन्हें समय-समय पर किस्त की राशि मिलती है। कुल मिलाकर महिलाओं को अब तक 8 किस्त की राशि मिल चुकी है और अब 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ दी जाएगी।

अप्रैल-मई की राशि का इंतजार खत्म, इस दिन से खातों में आएंगे 5000 रूपये

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List Out

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana की 9th और 10th Installment Payment List को अंतिम रूप दे दिया है और अगले 48 घंटों में इसकी राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस बार सरकार ने यह भी कहा है कि पिछली कोई भी किस्त जो किसी वजह से लंबित थी, वह भी एक साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी। कई महिलाओं को पिछली बकाया राशि के साथ इस बार दो किस्तों का लाभ मिलेगा।

इससे कुल मिलाकर ₹12500 तक की राशि कुछ लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह DBT माध्यम से होगी और इसके लिए लाभार्थियों की सूची पंचायत और प्रखंड कार्यालयों में भेज दी गई है। महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी लिस्ट जरूर चेक कर लें।

9वीं और 10वीं किस्त का पैसा इनको मिलेगा

इस बार Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List में वही महिलाएं शामिल की गई हैं जिन्होंने आवेदन के समय सभी जरूरी दस्तावेज सही से भरे थे और जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है। इसके साथ ही जिनका DBT एक्टिव सफलतापूर्वक हो गया है और जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं, केवल उन्हीं को ₹5000 की राशि मिलेगी।

जिन महिलाओं के दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है या उनका आधार लिंकिंग और सत्यापन अब तक अधूरा है, उन्हें इस बार किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। राज्य सरकार का साफ निर्देश है कि केवल सत्यापित और पूर्ण जानकारी वाले लाभार्थियों को ही भुगतान किया जाएगा। तो अगर आपके सभी दस्तावेज सही है तो फिर भी आपको पेमेंट लिस्ट को जरूर से जरूर चेक कर लेना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List के लिए पात्रता

9वी ओर 10वीं किस्त की राशि राज्य की उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो मंईया सम्मान योजना के निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –

  • 9वी ओर 10वीं किस्त की राशि के लिए महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, जिसके बिना लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला का बैंक खाता चालू (Active) होना अनिवार्य है तभी 9वी ओर 10वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
  • लाभार्थी महिला का भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका होना चाहिए।
  • 9वी ओर 10वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए DBT एक्टिव होना जरूरी है।

अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 9th Installment Payment List – लाभार्थी सूची जांच कैसे करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment List में है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक ऑफिस या नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा। सरकार ने इस लिस्ट को फिलहाल ऑफलाइन ही उपलब्ध कराया है ताकि ग्रामीण महिलाएं भी बिना इंटरनेट के इसे देख सकें।

आप वहां जाकर पंचायत सचिव या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें और अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या आधार नंबर दिखाकर सूची में अपना नाम जांचें। यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको तय समय में ₹5000 की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। और यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप नीचे बताएं तरीकों को अपनाए।

लाभार्थी सूची में नाम नहीं आने पर क्या करें?

अगर आपने मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन 9th 10th Installment Payment List में आपका नाम नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको अपने आवेदन फॉर्म की स्थिति की जांच करनी चाहिए। इसके लिए आप पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर पता कर सकते हैं कि आपका सत्यापन पूरा हुआ या नहीं।

इसके अलावा अगर DBT एक्टिवेशन या आधार लिंकिंग में कोई समस्या है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें। आप चाहें तो मंईया सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या ठीक होने पर आपका नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा और फिर आपको लाभ मिल जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon