Maiya Samman Yojana 9th Installment Release: झारखंड सरकार की सबसे लोकप्रिय और सराहनीय योजना मंईया सम्मान योजना एक बार फिर से चर्चा में है। वजह है अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का वितरण, जो अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की जिम्मेदारियों को आसानी से निभा सकें।
अब तक 8 किस्तों की राशि लाखों महिलाओं को मिल चुकी है और अब अप्रैल महीने की 9वीं किस्त ₹2500 की राशि के रूप में उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है। सरकार की ओर से यह राशि मई महीने के अंतिम सप्ताह 30 मई से ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है और आने वाले 5-6 दिनों में 52.20 लाख से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
अगर आपको मंईया सम्मान योजना के 2500 रूपये की कोई SMS नहीं प्राप्त किया है तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि आप खुद भी अपना Maiya Samman Yojana 9th Installment Status चेक कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के साथ-साथ पेमेंट चेक करने का तरीका भी बताएंगे तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद, गरीब और वंचित महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि देना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधी ट्रांसफर की जाती है, जिससे उन्हें ऑफिस या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते है।
मंईया सम्मान योजना की मदद से महिलाएं अपने परिवार के आवश्यक खर्च पूरे करने में सक्षम हो रही हैं। योजना खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इसके जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और कई महिलाएं इस सहायता का उपयोग छोटे व्यवसाय शुरू करने में भी कर रही हैं। मई महीने तक के किस्त की राशि महिलाओं को पहले ही प्राप्त हो चुकी है और अब अप्रैल महीने की किस्त की राशि भी महिलाओं को मिल रही हैं।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Release
झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana 9th Installment वितरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और लाभार्थियों के खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर होना शुरू हो गई है। यह किस्त उन महिलाओं को दी जा रही है जिन्होंने योजना के तहत अपना सत्यापन पूरा किया है और जिनका DBT Active है।
सरकार की तरफ से यह राशि मई के अंतिम सप्ताह से भेजनी शुरू कर दी गई है और जून के पहले सप्ताह तक अधिकतर लाभार्थियों के खातों में यह पैसा जमा हो जाएगा। राज्य सरकार ने यह साफ किया है कि केवल उन्हीं महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि मिलेगी, जिनकी डिटेल्स सिस्टम में सही पाई गई है और जिनका आधार लिंकिंग और e-KYC पूरा है।
इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लाभार्थियों के सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। ऐसे में जिन महिलाओं का पिछली बार सत्यापन में कोई दिक्कत आई थी और उन्होंने सुधार करवा लिया है, उनके लिए भी खुशखबरी है क्योंकि अब उन्हें भी इस किस्त का लाभ मिलेगा।
आज से खातों में 5000 रूपये आना शुरू, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
52.20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 की राशि
झारखंड सरकार इस बार की 9वीं किस्त के तहत करीब 52.20 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि भेज रही है। यह आंकड़ा बताता है कि मंईया सम्मान योजना का दायरा कितना बड़ा हो चुका है और सरकार किस तरह से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जिलों की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से यह राशि भेजी जा रही है।
इस बार सरकार ने सख्त नियमों के साथ यह प्रक्रिया लागू की है ताकि सिर्फ वही महिलाएं इस राशि की हकदार बनें, जिनका डेटा पूरी तरह वैरिफाइड है। जिन लाभार्थियों को SMS नहीं आया है, वे भी घबराएं नहीं, क्योंकि बैंक खाते में पैसा जमा होते ही वे विभिन्न माध्यमों से इसका स्टेटस चेक कर सकती हैं। यह एक बड़ी राहत है खासकर उन महिलाओं के लिए जो हर महीने इस आर्थिक मदद पर निर्भर हैं।
Maiya Samman Yojana 9th Installment के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना के 9वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जा रही है जो इसकी पात्रता को पूर्ण कर रही है –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना जरूरी है। यदि महिला दूसरे राज्य की निवासी है तो वह मंईया सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
- महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक या कम उम्र की महिलाएं मंईया सम्मान योजना के लिए योग्य नहीं होंगी।
- महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज होना आवश्यक है। यदि किसी महिला का नाम राशन कार्ड में नहीं है तो उसे ₹2500 की किस्त नहीं मिलेगी।
- महिला आर्थिक रूप से कमजोर या BPL श्रेणी में आती हो। साथ ही परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 2500 रूपये का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के पास एक बैंक खाता होना जरूरी है और वह खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला के बैंक खाते में DBT सक्रिय होनी चाहिए, बिना DBT एक्टिवेशन के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।
- लाभ के लिए महिला का ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन पूरा होना जरूरी है। जिन महिलाओं का सत्यापन अधूरा है उन्हें किस्त नहीं मिलेगी।
बड़ी खुशखबरी! इन महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 10,000 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th Installment Status Check कैसे करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि Maiya Samman Yojana April Payment की राशि आपके खाते में जमा हुई है या नहीं, तो इसके लिए कई आसान तरीके हैं। सबसे पहले आप मंईया सम्मान योजना के अधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां पर लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आप अपने आधार नंबर या आवेदन संख्या डालकर लॉगिन कर सकती हैं।
लॉगिन करने के बाद ‘Payment Status’ नाम का एक विकल्प दिखाई देगा, जहां से आप यह देख सकती हैं कि किस्त आपके खाते में आई है या नहीं। अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक अपडेट करवा सकती हैं। इसके अलावा आप ATM से मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी देख सकती हैं कि ₹2500 की राशि आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं।
यदि आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करती हैं, तो PhonePe, Paytm, या Google Pay जैसे ऐप से भी ट्रांजैक्शन डिटेल्स चेक कर सकती हैं। कई बार बैंक से SMS आने में देरी हो जाती है, इसलिए SMS न आने पर भी आप ऊपर बताए गए तरीकों से अपनी राशि की स्थिति की जांच कर सकती हैं।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।