Maiya Samman Yojana Rs 10000: बड़ी खुशखबरी! इन महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 10,000 रुपये

Maiya Samman Yojana Rs 10000: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जो राज्य की हजारों महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। जिन लाभार्थी महिलाओं को जनवरी से किस्तें नहीं मिल रही थीं, उनके खातों में अब एक साथ 10,000 रुपये भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पिछले कुछ महीनों से लगभग 77 हजार महिलाओं का भुगतान रुका हुआ था, जिसमें से अब 20,100 से अधिक महिलाओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।

ऐसे में मंईयां सम्मान योजना के तहत अब इन्हें एकमुश्त चार महीने की राशि दी जाएगी। सरकार की इस पहल से उन महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने जा रही है, जो तकनीकी कारणों से अब तक वंचित रहीं है। विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और संभावना है कि अगले दो दिनों में इस राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं जिन महिलाओं का सत्यापन बाकी है, उन्हें भी जल्द ही मंईयां सम्मान योजना के लाभ से जोड़ा जाएगा।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं हैं और ना ही उन्हें किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।

इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है और वे अपने घरेलू खर्चों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, इलाज आदि में इस राशि का उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा सरकार समय-समय पर सत्यापन के आधार पर उन लाभुकों को हटाती भी है जो गलत दस्तावेज जमा करके मंईयां योजना का लाभ ले रहे हैं। मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, यहाँ से चेक करें नाम

इनके खाते में एक साथ आएंगे 10,000 रुपये

मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को जनवरी 2025 से अब तक Maiya Samman Yojana के तहत किस्तें नहीं मिल रही थीं, उनके खाते में अब एक साथ 4 महीने की राशि यानी कुल 10,000 रुपये भेजे जाएंगे। कुल 77,000 लाभुकों का भुगतान कुछ तकनीकी कारणों से पैसा रोक दिया गया था, जिसमें सबसे बड़ी वजह आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक न होना और कुछ मामलों में एक ही बैंक अकाउंट का कई लाभुकों द्वारा उपयोग करना था।

अब विभाग द्वारा इन मामलों का सत्यापन किया गया और लगभग 20,100 महिलाओं को सही पाया गया है। उनके खाते में जल्द ही एकमुश्त राशि भेजी जाएगी। यह निर्णय महिलाओं की परेशानी को देखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें लंबे समय तक पैसे का इंतजार न करना पड़े। यह राशि सीधे DBT माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इस दिन महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपये

मंईयां सम्मान योजना, सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिन महिलाओं का नाम भुगतान सूची में शामिल किया गया है, उन्हें अगले एक-दो दिनों में बकाया किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा। यानी लाभुकों को एकमुश्त 10,000 रुपये मिलने की पूरी संभावना है। विभाग की तैयारी पूरी है, अब सिर्फ राज्य मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलनी बाकी है।

यदि यह स्वीकृति समय पर मिल गई, तो लाभुकों को मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में यह राशि मिल सकती है। सरकार द्वारा पहले ही इस मद में 550 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है, इसलिए फंड की कोई समस्या नहीं है।

अप्रैल-मई की राशि का इंतजार खत्म, इस दिन से खातों में आएंगे 5000 रूपये

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना से राज्य की उन महिलाओं को लाभ प्राप्त होंगे जो सरकार द्वारा तय की निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं –

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की अस्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका किसी भी सरकारी नौकरी या पेंशन योजना से जुड़ी न हो।
  • महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता अनिवार्य रूप से लिंक होना चाहिए।
  • एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं है।
  • महिला राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कोई सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है तो उसे लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon