Maiya Samman Yojana Rs 5000 List: आज 18 मई से खाते में आएंगे 5000 रुपये, यहां से चेक करें जिला वाइज लिस्ट

झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जो महिलाएं अप्रैल और मई महीने की किस्त का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए अब Maiya Samman Yojana Rs 5000 List से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिन लाभार्थी महिलाओं का आवेदन और दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनके बैंक खाते में ₹5000 की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह राशि दो किस्तों (अप्रैल और मई) की राशि होगी। राज्य सरकार ने इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने भुगतान प्रक्रिया को मंजूरी भी दे दी है। राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को यह राशि 2 चरणों में दी जाएगी। पहले चरण का शुरुआत 18 मई से होगा, वही दूसरी चरण की राशि अगले एक-दो दिन में सभी महिलाओं के खाते में पहुंचाई जाएगी।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana Rs 5000 List में किन महिलाओं के नाम हैं, किन जिलों में पैसा पहले जाएगा, भुगतान कैसे चेक करें और किन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। यदि आप भी मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Rs 5000 List Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs 5000 List
योजना मंईया सम्मान योजना
राज्य झारखंड
लाभार्थी18-50 वर्ष की महिलाएं
लाभ की राशि₹5000
भुगतान का तरीका DBT के तहत
भुगतान की शुरुआत18 मई से
अधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है ताकि वे अपने परिवार के जरूरी खर्चों को पूरा कर सकें। मंईया सम्मान योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की उन महिलाओं को मिलता है जो झारखंड की मूल निवासी हैं और बीपीएल श्रेणी में आती हैं।

जिन महिलाओं के पास आधार लिंक बैंक खाता और राशन कार्ड उपलब्ध है और जिनका परिवार किसी सरकारी नौकरी में नहीं है, उन्हें इस योजना का प्राथमिकता से लाभ मिलता है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए लागू है, लेकिन प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जाती है जो सबसे अधिक जरूरतमंद हैं।

Maiya Samman Yojana Rs5000 List

राज्य सरकार द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि अप्रैल और मई की संयुक्त राशि अब योग्य लाभार्थी महिलाओं के खातों में एक साथ ₹5000 के रूप में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका डाटा सही है और जो पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। जिन जिलों की तैयारी पूरी हो चुकी है, वहां 18 मई से भुगतान शुरू हो जाएगा, जबकि अन्य जिलों में 1-2 दिन के भीतर राशि भेज दी जाएगी।

इसे भी पढ़े :- अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

इन महिलाओं को मिलेगा 5000 रूपये

मंईया सम्मान योजना की इस नई किस्त का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड की स्थायी निवासी हैं और जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है। साथ ही महिलाओं का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए और उनका बैंक खाता आधार व मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। महिला किसी प्रकार की सरकारी सेवा में नहीं होनी चाहिए और न ही परिवार में कोई अन्य सरकारी कर्मचारी होना चाहिए। यदि ये सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो उन्हें ₹5000 की राशि अप्रैल और मई महीने की संयुक्त रूप में मिलेगी।

18 मई से लाभुकों के खाते में भेजे जायेंगे पैसे

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है लाभुकों की सूची के अनुसार 18 मई से DBT के माध्यम से ₹5000 की राशि ट्रांसफर शुरू किया जांए। जिन महिलाओं का आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरा गया है और उनके दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में ₹5000 ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिन महिलाओं को राशि नहीं मिलेगी, वे संबंधित प्रखंड कार्यालय या पंचायत सेवक से संपर्क कर सकती हैं और सहायता ले सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Rs 5000

किस्त की राशि महिलाओं को दो चरणों में दी जाएगी

मंईया सम्मान योजना की ₹5000 की राशि महिलाओं को दो चरणों में दी जाएगी। पहले चरण में जिन जिलों को शामिल किया गया है वे हैं – रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो और देवघर। वहीं दूसरे चरण में हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम को शामिल किया गया है। इन जिलों में 1-2 दिनों के भीतर राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Maiya Samman Yojana Rs5000 List District Wise

₹5000 की राशि जिले की कितनी महिलाओं को प्राप्त होगी इसका लिस्ट आप नीचे टेबल में देख सकते हैं –

जिले का नाममहिलाओं की संख्या
रांची4,31,393
गिरिडीह4,66,794
धनबाद3,61,253
बोकारो3,49,643
पलामू3,54,455
पूर्वी सिंहभूम3,13,153
देवघर2,64,787
हजारीबाग2,73,129
गढ़वा2,36,361
दुमका2,07,115
गोड्डा1,99,065
साहिबगंज1,91,303
चतरा1,88,606
पश्चिमी सिंहभूम1,93,819
गुमला1,66,713
पाकुड़1,66,794
जामताड़ा1,55,350
सरायकेला1,58,501
रामगढ़1,35,728
कोडरमा1,35,592
लातेहार1,35,770
लोहरदगा92,781
खूंटी91,187
सिमडेगा95,200

Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Status चेक कैसे करें?

मंईया सम्मान योजना से आपके खाते में ₹5000 की राशि जमा हुई या नहीं आप पेमेंट स्टेटस चेक कर जान सकती हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको लॉगिन संबंधित लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन के बाद आप ‘भुगतान स्थिति’ या ‘Payment Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है जिसके बाद किस्त की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • यहां आप चेक कर सकते हैं आपके खाते में ₹5000 की राशि जमा हुई है या नहीं।

यदि आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं तो आप फोन पे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप से भी मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं और जान सकते हैं कि आपके खाते में राशि आई या नहीं। इसके अलावा यदि आपके खाते में पैसे आए हैं तो बैंक से एक SMS जरूर आएगा, जिसमें ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है, उस SMS को भी चेक कर आप जान सकते है कि किस्त की राशि आपको प्राप्त हुई है नहीं।

Leave a Comment