Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Release: झारखंड की महिलाएं जो मईयां सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं, उनके लिए अब बड़ी खबर आ चुकी है। सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त के ₹5000 की राशि एक साथ जारी करनी शुरू कर दी है। इस योजना से जुड़ी हर महिला को ₹2500 प्रति माह की सहायता दी जाती है और अब उन्हें अप्रैल और मई की दोनों किस्तों का भुगतान एकसाथ मिल रहा है।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि पैसे आए या नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है। इसमें बताया गया है कि किन महिलाओं को पैसे मिलेंगे, कब से मिलेंगे और आप कैसे चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Release Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Release |
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
लाभ की राशि | ₹2500 प्रति माह (₹5000 दो किस्तों का) |
किस्त संख्या | 9वीं और 10वीं किस्त |
भुगतान का तरीका | DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के तहत |
पहला चरण | 23 मई से शुरू |
लाभार्थी महिलाएं | 54 लाख से अधिक |
पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईयां सम्मान योजना क्या है?
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसे राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें ऐसी वित्तीय सहायता देना जिससे वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को खुद वहन कर सकें। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब तक मईयां सम्मान योजना से लगभग 57 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं और उन्हें कुल 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है। वर्तमान में सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एकसाथ ₹5000 रूपये के रूप में ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलता है जिन्होंने ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बैंक डीबीटी एक्टिवेशन पूरा कर रखा है।
केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, यहाँ से चेक करें नाम
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Release
आज 23 मई 2025 से सरकार ने मईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान शुरू कर दिया है। इस बार सरकार द्वारा एक साथ ₹5000 की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डाली जा रही है, जिसमें अप्रैल और मई की दोनों किस्तें शामिल हैं। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को यह भुगतान मिलेगा
और कुछ ही दिनों में दूसरे चरण में अन्य 12 जिलों की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। जिन महिलाओं ने समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कर लिए हैं और जिनका डीबीटी प्रोसेस सही तरीके से एक्टिव है, उनके खाते में आज से पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो गए हैं।
दो चरणों में मिलेगा महिलाओं को लाभ
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment का वितरण इस दो चरणों में किया जा रहा है ताकि सभी लाभार्थियों को व्यवस्थित तरीके से भुगतान किया जा सके। पहले चरण की शुरुआत 23 मई से हो चुकी है, जिसमें पहले 12 जिलों की महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि प्रदान की जा रही है। सरकार ने यह तय किया है कि शेष जिलों की महिलाओं को 2 से 3 दिन बाद दूसरे चरण में भुगतान किया जाएगा।
यह वितरण पूरी तरह से बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए होगा और इसके लिए जरूरी है कि महिला का खाता योजना से लिंक हो, आधार और ई-केवाईसी अपडेट हो और डीबीटी चालू हो। अगर यह सभी बातें सही तरीके से पूरी हैं, तो महिलाओं को पैसा मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
इन जिलों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
पहले चरण में जिन जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि मिलेगी उनमें शामिल हैं – रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो और देवघर। वहीं दूसरे चरण में हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं को किस्त दी जाएगी।
अप्रैल-मई की राशि का इंतजार खत्म, इस दिन से खातों में आएंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला का नाम मईयां सम्मान योजना में स्वीकृत लाभार्थियों की सूची में होना अनिवार्य है और आवेदन में सभी जानकारी सही और सत्यापित होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डीबीटी चालू रहना चाहिए ताकि योजना की राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
- यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या आयकर दाता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
- साथ ही महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और घर में किसी भी प्रकार का 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
सबसे पहले लाभार्थी महिला को मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहाँ “लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर उसे अपना आवेदन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा और “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करने के बाद महिला “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करके अपने खाते में किस्त के ट्रांजेक्शन का विवरण देख सकती है और यह जान सकती है कि ₹5000 की किस्त उसके खाते में आई है या नहीं।
अगर आप वेबसाइट से स्टेटस नहीं देख पा रही हैं, तो आप सीधे अपने बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या फिर अपने मोबाइल में नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से भी बैलेंस चेक कर सकती हैं। इसके अलावा यदि किस्त का पैसा आया है तो बैंक की ओर से आपके मोबाइल पर SMS भी आया होगा, जिससे आप जानकारी ले सकती हैं।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।