Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Good News: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना की एक और किस्त अब महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। काफी समय से जिन महिलाओं को अप्रैल और मई महीने की किस्त का इंतजार था, उनके लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार की तरफ से अप्रैल महीने की राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है।
जिन महिलाओं ने अब तक अपना खाता आधार से लिंक करवा लिया है और उनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें यह राशि मिलना शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से महिलाओं में यह चर्चा चल रही थी कि उन्हें कब तक यह पैसा मिलेगा। अब जब 30 मई 2025 से यह राशि ट्रांसफर होना शुरू हो चुकी है तो बड़ी संख्या में महिलाएं बैंक जाकर अपना बैलेंस चेक कर रही हैं और अपने खातों में पैसे देखकर काफी खुश हैं।
इस बार दो किस्तें क्यों नहीं मिलीं एक साथ?
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पहले यह घोषणा की गई थी कि अप्रैल और मई महीने की राशि यानी कुल 5000 रुपये एक साथ लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी। लेकिन आधार सीडिंग की प्रक्रिया और लाभुकों के दस्तावेजों के सत्यापन में देरी की वजह से दोनों किस्तों को एक साथ भेजना संभव नहीं हो पाया। इसी कारण केवल अप्रैल महीने की राशि 2500 रुपये पहले ट्रांसफर की गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि अगले 2-3 दिनों में राज्य की सभी योग्य महिलाओं के खातों में यह राशि पूरी तरह भेज दी जाएगी।
जून में कब तक मिलेगी मई महीने की किस्त?
सरकार की घोषणा के अनुसार हर महीने की 15 तारीख तक मंईयां सम्मान योजना की राशि खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस डेटलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है। इस बार भी 15 मई को राशि नहीं आई, हालांकि अब अप्रैल की राशि मिल चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि मई महीने की राशि अब जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक लाभुकों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। विभाग की ओर से फिलहाल मई की किस्त के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। जैसे ही इससे जुड़ी कोई अपडेट आती है हम आपको इसकी जानकारी यहां उपलब्ध करा देंगे।
आज से खातों में 5000 रूपये आना शुरू, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
Maiya Samman Yojana Payment Date
1st किस्त | 18 अगस्त 2024 | 1000 रुपये |
2nd किस्त | 13 सितंबर 2024 | 1000 रुपये |
3rd किस्त | 08 अक्टूबर 2024 | 1000 रुपये |
4th किस्त | 11 नवंबर 2024 | 1000 रुपये |
5th किस्त | 06 जनवरी 2025 | 2500 रुपये |
6th-8th किस्त | 12 मार्च 2025 | 7500 रुपये |
9th किस्त | 30 मई 2025 | 2500 रुपये |
10th किस्त | जून 2025 (अनुमानित) | 2500 रुपये |
मंईयां सम्मान योजना का बैलेंस कैसे चेक करें?
अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप निम्न तरीकों से बैलेंस चेक कर सकती हैं –
- अपने बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से *99# डायल करें।
- अपने बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल करें।
- नजदीकी CSP या बैंक ब्रांच जाकर मिनी स्टेटमेंट लें।
- मोबाइल बैंकिंग या UPI ऐप के माध्यम से बैलेंस चेक करें।
इन महिलाओं को मिलेगी 2500 रूपये की राशि
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत वही महिलाएं पात्र होती हैं जो राज्य की निवासी हों, उनके पास राशन कार्ड हो, और वे सरकार द्वारा तय मानदंडों को पूरा करती हों। सभी योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि भेजी जाती है।
अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
2500 रुपये की राशि नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपके खाते में अब तक कोई राशि नहीं आई है तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। इसके बाद अपने पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर योजना से संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। वहां आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं और पता कर सकती हैं कि किस कारण से आपके खाते में राशि नहीं आई है।
Maiya Samman Yojana Latest Update
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पिछले कुछ समय से यह भी खबर चल रही है कि राज्य सरकार करीब 5 लाख महिलाओं के नाम काटने जा रही है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि कई लाभुकों का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है या वे योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं कर रही हैं। ऐसे में सभी लाभुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों की दोबारा जांच करवा लें और जहां भी कैंप लग रहे हैं वहां जाकर वेरिफिकेशन जरूर करा लें।
निष्कर्ष
झारखंड की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना एक बहुत ही अच्छी पहल है, जिससे उन्हें हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हालांकि किस्तों के समय पर न आने से कई बार महिलाएं परेशान होती हैं, लेकिन अब एक बार फिर सरकार ने राशि ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है जिससे सभी लाभुकों को राहत मिली है। यदि आपने अब तक अपना वेरिफिकेशन नहीं करवाया है या आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो तुरंत संबंधित कार्यालय में संपर्क करें। ऐसी ही जानकारी और अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

मेरा नाम दिलीप है और मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। अभी मैं AwaasPlus.in जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक सरकारी योजना की जानकारियां पहुंचा रहा हूं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।