Maiya Samman Yojana Rs5000 Live Update 2025 – अप्रैल-मई की राशि का इंतजार खत्म, इस दिन से खातों में आएंगे 5000 रूपये

Maiya Samman Yojana Rs5000 Live Update 2025: झारखंड सरकार की सबसे चर्चित योजना Maiya Samman Yojana एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि इस योजना से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को अब उनकी अप्रैल और मई महीने की एकमुश्त राशि मिलने जा रही है। महिलाओं को इस बार सरकार ₹5000 से लेकर ₹12500 तक की आर्थिक सहायता देने वाली है।

पहले जहां यह राशि 15 मई से दी जानी थी, अब एक नए शेड्यूल के तहत सभी लाभुकों के खाते में एक से दो दिनों में सीधे ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे। इस बार की किस्त करीबन 52 लाख महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी, बशर्ते उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो। महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को आवंटन दे दिया है और प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

अगर आप भी मंईया सम्मान योजना से जुड़े हैं और बेसब्री से अपने बैंक खाते में पैसे का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि पैसे कब आएंगे, किसे मिलेंगे और अगर पैसा न आए तो क्या करें? तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana Rs5000 Live Update 2025 Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana Live Update 2025
योजना का नाम मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
प्रतिमाह किस्त राशि ₹2500
मिलने वाली राशि ₹5000 से ₹12500 तक
लाभार्थियों की संख्या 52 लाख महिलाएं
भुगतान की तिथि 18 से 24 मई के बीच
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की दर से सहायता दी जाती है। योजना का फोकस महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर है।

मंईया सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को हर माह में राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। अगर किसी महिला को जनवरी से मार्च की राशि नहीं मिली थी, तो उसे 5 माह की राशि भी एकमुश्त दी जाएगी। ओर जिन्हें मिल चुकी है उन्हें जल्द ही अप्रैल और मई महीने की राशि प्राप्त होगी।

इस दिन मिलेंगे 9वीं ओर 10वीं किस्त के ₹5000, स्वीकृत हुआ 1.33 खरब 63 करोड़ रूपये

Maiya Samman Yojana Rs5000 Live Update 2025

हाल ही में जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana के तहत अप्रैल और मई महीने की सहायता राशि की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले यह राशि 15 मई से खातों में ट्रांसफर होनी थी, लेकिन अब इसे थोड़ा आगे बढ़ाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, 18 मई से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी और 24 मई तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इस बार कुल 52 लाख महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए 96 अरब से अधिक की राशि पहले ही जिलों को आवंटित कर दी है। सिर्फ उन्हीं महिलाओं को यह पैसा मिलेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनके दस्तावेज अपडेट हैं। जिन लाभुकों को पहले कोई किस्त नहीं मिली थी, उन्हें एक साथ पांच महीने की राशि यानी ₹12500 भी दी जाएगी।

52 लाख महिलाओं को इस दिन मिलेंगे पैसे

Maiya Samman Yojana Live Update के अनुसार, अप्रैल और मई माह की राशि सभी पात्र लाभुकों के खातों में 18 मई से ट्रांसफर की जाएगी। यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत होगा और यह प्रक्रिया 24 मई तक पूरी कर ली जाएगी। मंईया सम्मान योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को ₹2500 प्रति माह के हिसाब से 2 महीने की राशि यानी कुल ₹5000 एकमुश्त दी जाएगी।

जिन महिलाओं को जनवरी से मार्च की किस्त मिल चुकी है, उन्हें केवल दो माह की राशि मिलेगी। वहीं, जो महिलाएं पहले किसी कारणवश वंचित रह गई थीं और अब दस्तावेज सही करवा चुकी हैं, उन्हें 5 माह की कुल ₹12500 की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि पूरी तरह से उनके आधार से लिंक्ड बैंक खातों में ही भेजी जाएगी। इसलिए आधार लिंकिंग एक आवश्यक शर्त है।

Maiya Samman Yojana Rs 5000 के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पत्रताएं पूर्ण करनी होगी –

  • महिला आवेदक झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के पास राशन कार्ड या पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका ने पहले योजना में आवेदन किया हो और दस्तावेज सत्यापित कराए हों।
  • जिन महिलाओं को जनवरी से मार्च की राशि मिल चुकी है, वे अप्रैल-मई की राशि के लिए पात्र होंगी।
  • अगर पहले की राशि नहीं मिली है और दस्तावेज अब अपडेट हैं, तो वे 5 माह की राशि की पात्र होंगी।

अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?

  • मंईया सम्मान योजना के किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Payment Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर भरना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपका भुगतान स्टेटस दिख जाएगा।
  • यहां आप देख सकते हैं आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं।

खाते में पैसा नहीं आये तो क्या करें?

अगर आपने Maiya Samman Yojana के तहत आवेदन किया है, और आपके सभी दस्तावेज सही हैं फिर भी आपके खाते में ₹5000 की राशि नहीं आती है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कभी-कभी तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग डिले या सर्वर डाउन होने की वजह से भुगतान में थोड़ी देर हो सकती है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको 2 से 3 दिन का इंतजार करना चाहिए और दोबारा अपना पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहिए।

अगर उसके बाद भी राशि आपके खाते में नहीं आती है तो आप अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या प्रखंड विकास कार्यालय जाकर एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं, वहां से आपके दस्तावेज की दोबारा जांच की जाएगी और फिर सब सही पाए जाने पर आपकी राशि अगले बैच में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Leave a Comment