PM Awas Yojana Survey Last Date 2025: अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का घर बनवाना चाहते हैं लेकिन अब तक सर्वे नहीं करवा पाए हैं, तो आपके लिए यह एक और सुनहरा मौका है। PM Awas Yojana Survey Last Date को लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर राहत की खबर दी है। दरअसल, ग्रामीण इलाकों में लाखों परिवार ऐसे हैं जो या तो जानकारी के अभाव में या फिर तकनीकी कारणों से अब तक अपना Self Survey नहीं करवा पाए हैं।
सरकार सभी पात्र ग्रामीण परिवारों तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाना चाहती है, इसलिए अब एक बार फिर PM Awas Yojana Survey Last Date को बढ़ाकर 15 मई 2025 कर दिया गया है। सरल शब्दों में कहें तो अगर आपके पास खुद का पक्का घर नहीं है और आप कच्चे मकान में रह रहे हैं, तो इस योजना के तहत आपको घर बनाने के लिए सरकार आर्थिक मदद दे सकती है।
लेकिन उसके लिए आपको पहले सर्वे में शामिल होना होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे क्या है, लास्ट डेट कब है, इसके क्या फायदे हैं और कैसे आप अपना ऑनलाइन सर्वे खुद कर सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितने लाभ मिलते हैं। आप इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं? संपूर्ण जानकारी बताएंगे तो लेख में आखिर तक बन रहे।
PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 |
योजना | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) |
उद्देश्य | ग्रामीण गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराना |
सर्वे का तरीका | Awas Plus Self Survey App और पंचायत कार्यालय |
पहले लास्ट डेट | 31 मार्च 2025 |
नई अंतिम तिथि | 15 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
PM Awas Yojana Survey क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य उन ग्रामीण परिवारों को पक्का मकान प्रदान कराना है जो आज भी कच्चे मकान या किराए के घर में रहने को मजबूर हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान एक खास प्रक्रिया के जरिए की जाती है, जिसे “स्व-सर्वेक्षण” यानी Self Survey कहा जाता है।
सरकार चाहती है कि जो भी परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य हैं, वो स्वयं आगे आकर अपने बारे में पूरी जानकारी दें और बताएं कि वे इस योजना के हकदार हैं। Self Survey के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को ही लाभ मिले। सर्वे के दौरान आवेदकों से उनके घर की स्थिति, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक आय, ज़मीन की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारियां मांगी जाती हैं।
जिन परिवारों का सर्वे सफलतापूर्वक हो जाता है, उन्हें सरकार की ओर से पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यही वजह है कि Self Survey प्रधानमंत्री आवास योजना का सबसे अहम हिस्सा है।
PM Awas Yojana Survey Last Date 2025
अगर आपने अब तक पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए Self Survey नहीं कराया है, तो आपके पास अब भी समय है। सरकार ने लाखों ग्रामीण परिवारों को ध्यान में रखते हुए PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 को एक बार फिर आगे बढ़ाया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 मई 2025 कर दिया गया है।
इसका सीधा मतलब है कि अब तक जो भी परिवार किसी कारणवश सर्वे नहीं करवा पाए हैं, उनके पास अब एक और मौका है। सर्वे नहीं करवाने का मतलब है कि आप योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते अपने पंचायत कार्यालय या मोबाइल ऐप के माध्यम से Self Survey जरूर करवा लें। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब परिवार योजना के लाभ से वंचित न रह जाए, इसलिए बार-बार अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है।
PM Awas Yojana Survey 2025 Important Date
सर्वे की शुरुआत | 10 जनवरी 2025 |
पहली अंतिम तिथि | 31 मार्च 2025 |
दूसरी अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2025 |
वर्तमान अंतिम तिथि | 15 मई 2025 |
PM Awas Yojana Survey के लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में हिस्सा लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे सरकार यह पहचान पाती है कि किन-किन परिवारों को वास्तव में पक्के मकान की जरूरत है। जो भी परिवार Self Survey के बाद पात्र पाए जाते हैं, उन्हें घर बनाने के लिए सरकार द्वारा 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
ये राशि उन्हें तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। जैसे-जैसे घर बनने के कार्य आगे बढ़ते जाते हैं सरकार किस्त की राशि भी प्रदान करती रहती है। इसके अलावा, जिनका नाम सर्वे में आ जाता है, वे भविष्य में किसी अन्य सरकारी योजना के लिए भी पात्र बन सकते हैं।
यह योजना खासकर उन लोगों के लिए वरदान है जो आज भी मिट्टी के घर या झोपड़ी में रह रहे हैं और अपना खुद का पक्का मकान बनाना उनका सपना है। यही कारण है कि सरकार लगातार सर्वे की प्रक्रिया को सरल बना रही है और लोगों को खुद से इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है।
PM Awas Yojana Survey के लिए पात्रता
- इस योजना के लिए केवल वे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो भारत के ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं और जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
- अगर आवेदक के पास तीन पहिया या चार पहिया वाहन है, तो वह इस योजना के तहत अयोग्य माना जाएगा क्योंकि यह उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर दिखाता है।
- जो परिवार आयकर देते हैं या जिनका कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी है, वे भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र नहीं माने जाते हैं।
- परिवार की मासिक आय अगर ₹15,000 से अधिक है तो ऐसे परिवार योजना के लिए योग्य नहीं होंगे।
- अगर किसी परिवार के पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि या 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि है, तो वह परिवार भी योजना के दायरे में नहीं आएगा।
PM Awas Yojana Survey Form कैसे भरें?
- प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाना होगा और वहां दिए गए Awaas Plus Survey सेक्शन को खोलना होगा।
- वहां से आपको “Latest App Version for Awaas Plus” ऐप को डाउनलोड करना है और साथ में Aadhar Face RD App भी इंस्टॉल करना जरूरी है।
- अब Awaas Plus ऐप को खोलें और Self Survey विकल्प पर क्लिक करें, फिर अपना आधार नंबर डालकर फेस स्कैन के जरिए KYC प्रक्रिया को पूरा करें।
- अब आपको चार अंकों का एक पिन सेट करना है जिससे आप ऐप में लॉगिन कर सकें। लॉगिन के बाद Add/Edit Survey विकल्प को चुनें और मांगी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद अपने कच्चे मकान की दो तस्वीरें अपलोड करें और Add Remark सेक्शन में जाकर “कच्चा घर” लिखें।
- अब अपने मकान के निर्माण की इच्छा को दर्शाते हुए ऑप्शन चुनें, सभी जानकारियों की जांच करें और अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
ध्यान दें :- अगर आपको ऑनलाइन प्रोसेस में कोई दिक्कत आती है तो आप सीधे अपने पंचायत कार्यालय में जाकर भी सर्वे करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है और इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। किसी भी परेशानी की स्थिति में आप हेल्पलाइन नंबर 0612-221-5344 पर संपर्क कर सकते हैं।