PM Kisan Yojana 20th Installment List: 20वीं किस्त के 2000 रूपये का लाभ केवल इनको मिलेगा, ऐसे चेक करे लिस्ट में नाम

PM Kisan Yojana 20th Installment List: भारत के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही PM Kisan Yojana का लाभ देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। इस योजना के तहत हर साल किसानों को तीन बराबर किस्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

अब तक पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अब 20th Installment List जारी हो गई है और इसमें उन्हीं किसानों के नाम है जिन्होंने समय पर e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा किया है।

पीएम किसान योजना की लिस्ट में जिन किसानों के नाम होंगे उनके खाते में विश्व की राशि जमा की जाएगी ऐसे में अगर आप इस योजना के लाभार्थी है तो लेख को आखिर तक जरूरत पढ़ें। यहां आपको लिस्ट चेक करने संबंधित सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि 20वीं किस्त की राशि कब खाते में जमा होगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

PM Kisan Yojana भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना के तहत देश के सभी पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।यह राशि साल में 3 बार ₹2000 की किस्तों में दी जाती है, जिससे किसानों को खेती से जुड़ी जरूरी चीजें खरीदने और उनकी आमदनी में मदद मिल सके।

अब तक 19 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों को मिल चुकी हैं और अब सभी को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 20वीं किस्त की राशि बहुत ही जल्द दिया जाएगा। उससे पहले सरकार द्वारा इसकी लिस्ट को जारी कर दिया गया है। पीएम किसान योजना की नई लिस्ट में जिन किसानों के नाम होंगे उनके खाते में ₹2000 की राशि जमा की जाएगी। ऐसे में जरूरी है आप पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे लिस्ट चेक कैसे करे? ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Yojana 20th Installment List

पीएम किसान योजना की नई लिस्ट में जिनका नाम है उन्हें अगले भुगतान के लिए अधिकृत किया गया है। इसका मतलब है कि अगर आपने e-KYC करवा लिया है, भूमि का सत्यापन पूरा हो गया है और आपके बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय है, तो आपका नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस लिस्ट को आप आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत अनुसार जारी किया जाता है, जिससे हर किसान अपने स्तर पर अपना नाम देख सके।

PM Kisan Yojana 20th Installment कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त सरकार ने 24 फरवरी को किसानों के खातों में भेज दी थी। अब 20वीं किस्त की बारी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी कोई फिक्स डेट जारी नहीं की है, लेकिन पिछली तारीखों को देखकर संभावना यही है कि किसान भाइयों को ओर बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

PM Kisan Yojana 20th Installment List के लिए पात्रता

पीएम किसान योजना की सूची में उन किसानों के नाम शामिल किए जाते हैं जिनके द्वारा निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूर्ण किया जा रहा है –

  • पीएम किसान योजना की सूची में उन किसानों के नाम होंगे जिनका नाम जो आवेदक किसान भारत का नागरिक है।
  • पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान के पास खेती योग्य भूमि होना चाहिए।
  • अगर आवेदक किसान ने अगर ई केवाईसी पूर्ण किया है तो उसे 20वीं किस्त की सूची में शामिल किया गया है।
  • 20वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • किसान या उसके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • किसान के परिवार का सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

पक्का घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, जानें कैसे करें आवेदन

PM Kisan Yojana 20th Installment List कैसे चेक करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Beneficiary List” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” बटन पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके क्षेत्र की PM Kisan Beneficiary List स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इस सूची में अपना नाम ध्यान से खोजें। अगर नाम है, तो आप अगली किस्त के लिए पात्र हैं।

PM Kisan Yojana 20th Installment Status कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद फिर “Farmer Corner” सेक्शन में जाना है और “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) दर्ज करना है।
  • फिर नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना है और “Get OTP” बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरीफाई करना है।
  • अब आपके सामने 20वीं किस्त की स्थिति दिखाई देगी। यहाँ से पता चलेगा कि किस्त की राशि भेजी गई है या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon